प्रयागराज पहुंचे CM Yogi, माघ मेला में संतों के साथ किया गंगा पूजन
Posted on
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे प्रयागराज आ गए और उन्होंने संगम नोज पर गंगा स्नान करके संतों के साथ गंगा पूजन किया। इसके बाद खाकचौक व्यवस्था समिति के महामंत्री जगद्गुरु संतोषाचार्य के शिविर में आयोजित जगद्गुरु रामानंदाचार्य के जन्मोत्सव समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच गए हैं। वह यहां संतों के साथ विचार व्यक्त करेंगे। इसके बाद सीएम मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम में स्नान और फिर ध्यान करने के वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ गंगा पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माघ मेला के मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या स्नान पर्व के सकुशल संपन्न होने की कामना की। संगम नोज से वह मोटर बोट से वीआइपी घाट के लिए रवाना हो गए, जहां से बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद सतुआ बाबा आश्रम के शिविर में रामानन्दाचार्य के पुष्पांजलि समारोह में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लगभग छह घंटे संगम नगरी में रहेंगे। खाकचौक स्थित जगदगुरु संतोषाचार्य सतुआ बाबा के शिविर पहुंचे। यहां पर जगद्गुरू रामानंदाचार्य के 726वें जन्मोत्सव समारोह में शामिल हुए। दोपहर 2.05 बजे मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा के लिए आइसीसीसी सभागार जाएंगे। वहां अधिकारियों के साथ बैठक करके श्रद्धालुओं के आने-जाने की जानकारी प्राप्त करेंगे।
इसके बाद जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों से वार्ता करेंगे। वह शाम चार बजे डा. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की गर्वनिंग काउंसिल
लुधियाना नगर निगम में शुक्रवार को होने वाली एफएंडसीसी (Finance and Contract Committee) की बैठक मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर और सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर […]
शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal, Manish Sisodia और Satyendar Jain के बरी होने […]