trendstopicnews@gmail.com – Hindi News

ईडी की अपनी प्रेस रिलीज ने पोल खोली, गमाडा के खिलाफ कोई एफआईआर या मुख्य अपराध नहीं: आप
आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को कहा कि एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) के अपनी ही प्रेस रिलीज से स्पष्ट होता है कि ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के खिलाफ कोई एफआईआर या मुख्य अपराध दर्ज नहीं है, जिससे इस गैर-कानूनी छापेमारी के मकसद और कानूनी वैधता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। ‘आप‘ ने कहा कि ईडी द्वारा हवाला दी गई सीबीआई की एफआईआर ‘तिरुपति इंफ्रा प्रोजेक्ट्स‘ से संबंधित बैंक धोखाधड़ी का मामला है, जिसका गमाडा या पंजाब से कोई लेना-देना नहीं है। इसके बावजूद एजेंसी ने इसे बहाना बनाकर गमाडा के दफ्तर में गैर-कानूनी तौर पर दाखिल होकर इसके दस्तावेज तथा डाटा जब्त किया और पंजाब सरकार की इस अथॉरिटी के कामकाज को तीन दिनों तक ठप रखा।

एक बयान में ‘आप‘ ने कहा, “ईडी ने खुद अपनी प्रेस रिलीज में माना है कि जिस केस की वह जांच कर रही है, वह ‘तिरुपति इंफ्रा प्रोजेक्ट्स‘ से संबंधित बैंक धोखाधड़ी की सीबीआई एफआईआर पर आधारित है। उस केस का गमाडा या पंजाब से कोई संबंध नहीं है। ईडी द्वारा दिए गए केस में गमाडा से संबंधित कोई एफआईआर नहीं थी, फिर भी इसे बहाना बनाकर गमाडा में गैर-कानूनी ढंग से दाखिल होकर रिकॉर्ड उठा लिया गया।”

पार्टी ने कहा, “यह गमाडा द्वारा किए गए किसी अपराध की जांच नहीं थी, बल्कि पंजाब सरकार के रिकॉर्ड पर डाका था। ईडी ने गमाडा में गैर-कानूनी तौर पर दाखिल होकर दस्तावेज तथा डाटा जब्त किया और तीन दिनों तक अथॉरिटी का कामकाज बाधित रखा। पंजाब के लोगों को परेशान किया गया ताकि मोदी सरकार अपना गैर-कानूनी एजेंडा चला सके।”

‘आप‘ ने कहा, “50 घंटों से अधिक चली इस गैर-कानूनी छापेमारी में ईडी के हाथ कुछ नहीं लगा। फेल होने के बाद अब भाजपा बिना किसी आधार के सियासी बयानबाजी घड़ने की कोशिश कर रही है। पहले उन्होंने गमाडा में गैर-कानूनी दाखिला लिया, रिकॉर्ड उठाया और अब ऐसी कार्रवाई को जायज ठहराने के लिए झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं, जिसका केस से कोई लेना-देना ही नहीं था।”

“इस सब का मकसद पंजाब में विघ्न डालना, तीन दिनों तक सरकारी काम रोकना और गमाडा से लिए गए रिकॉर्ड का उपयोग करके सियासी विवाद खड़ा करना था। यह कोई जांच नहीं, बल्कि केंद्रीय एजेंसी के जरिए पंजाब को राजनीतिक तौर पर तंग-परेशान करने की साजिश है।”

‘आप‘ ने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार इस गैर-कानूनी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कदम उठाएगी। “पंजाब सरकार इस पूरे मामले की बारीकी से समीक्षा करेगी। जो भी पंजाब सरकार के दफ्तर में गैर-कानूनी तौर पर दाखिल होने, रिकॉर्ड उठाने या कोई और गैर-कानूनी काम करने के लिए जिम्मेदार पाया गया, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन के बारे में फैलाई जा रही अफवाहों पर पार्टी ने कहा, “मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन की गमाडा अधिकारियों से मुलाकात की खबरें पूरी तरह झूठी, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित हैं। गमाडा के किसी भी प्रोजेक्ट या सरकारी कामकाज में उनकी कोई भूमिका नहीं है। पंजाब में उनकी भूमिका सिर्फ सियासी है, गमाडा के रोजाना के कामों या प्रोजेक्ट्स से उनका कोई लेना-देना नहीं है।”

“ईडी की छापेमारी में कुछ न मिलने के बाद, भाजपा अब मुलाकातों और हिदायतों के बारे में झूठी कहानियां गढ़कर माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। यह सिर्फ एक ऐसा विवाद खड़ा करने की कोशिश है जो वजूद में ही नहीं है, ताकि गमाडा में की गई गैर-कानूनी कार्रवाई से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके।”

पार्टी ने कहा कि ईडी की इस कार्रवाई को मोदी सरकार द्वारा पंजाब के हकों में दखलअंदाजी करने के लगातार चल रहे प्रयासों के हिस्से के रूप में देखा जाना चाहिए। “जब भी मोदी सरकार ने दिल्ली से अपने फैसले थोपने की कोशिश की है, पंजाब ने हमेशा विरोध किया है। 3 काले कृषि कानून इसकी सबसे बड़ी मिसाल हैं। पंजाब ने ऐतिहासिक किसान आंदोलन की अगुवाई की और आखिरकार मोदी सरकार को वह कानून वापस लेने पड़े।”

“इसके बाद मोदी सरकार ने पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से संबंधित नियमों को बदलने की कोशिश की, जिसका पंजाब में तीखा विरोध हुआ। केंद्र को स्पष्टीकरण देना पड़ा कि चंडीगढ़ को धारा 240 के तहत लाने का प्रस्ताव शीतकालीन सत्र में नहीं लाया जाएगा। यह साबित करता है कि जब भी दिल्ली पंजाब के हकों पर डाका मारने की कोशिश करती है, पंजाबी डटकर खड़े होते हैं।”

“पंजाब यूनिवर्सिटी इसकी एक और मिसाल है। केंद्र ने सीनेट और सिंडिकेट की बनावट बदलकर चुने हुए प्रतिनिधियों की संख्या घटाने की कोशिश की। पंजाबियों ने इसका विरोध किया और केंद्र को अपना नोटिफिकेशन वापस लेना पड़ा। पंजाब ने बार-बार दिखाया है कि वह दिल्ली के फैसलों को चुप-चाप स्वीकार नहीं करेगा।”

‘आप‘ ने आगे कहा, “आज पंजाब के नदी के पानी पर हक और भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में इसकी भूमिका को भी चुनौती दी जा रही है। केंद्र ने बीबीएमबी के नियमों में बदलाव करके इसके दो शीर्ष पदों को देश भर के अधिकारियों के लिए खोल दिया, जिसका पंजाब ने विरोध किया है। यह एक और मुद्दा है जिस पर पंजाब को अपने हकों के लिए लड़ना पड़ रहा है।”

‘आप‘ ने कहा कि ये सारे घटनाक्रम दर्शाते हैं कि गमाडा पर किया गया छापा एक बड़ी राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। “जब भी मोदी पंजाब के विरुद्ध कोई कदम उठाते हैं, पंजाबी सबसे पहले विरोध में खड़े होते हैं। चाहे कृषि कानून हों, चंडीगढ़, पंजाब यूनिवर्सिटी या पानी तथा बीबीएमबी के हक हों, पंजाब कभी चुप नहीं बैठा। मोदी सरकार इस विरोध को भूली नहीं है और अब ईडी के जरिए पंजाब से बदला ले रही है।”

“मोदी पंजाब को राजनीतिक तौर पर झुका नहीं सके, इसलिए अब केंद्रीय एजेंसियों के जरिए पंजाब पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। गमाडा में गैर-कानूनी छापेमारी, रिकॉर्ड जब्त करना और 50 घंटों बाद झूठा सियासी माहौल बनाना इसी साजिश का हिस्सा हैं।”

‘आप‘ ने कहा कि भगवंत मान सरकार ऐसी धमकियों से डरने वाली नहीं है। “जब पंजाब पर ऐसा दबाव डाला जाएगा तो भगवंत मान सरकार चुप नहीं बैठेगी। पंजाब के लोगों ने हमेशा दिल्ली की दादागिरी का मुकाबला किया है और आगे भी करेंगे। ईडी के गैर-कानूनी छापे या दिल्ली का कोई भी दबाव चुनी हुई पंजाब सरकार को पंजाबियों के भले के लिए काम करने से नहीं रोक सकता।”

महिला आयोग ने भाजपा नेता सुरजीत कुमार जियाणी द्वारा महिला नेता के प्रति अपमानजनक शब्दावली के इस्तेमाल संबंधी मामले में नोटिस जारी किया
पंजाब राज्य महिला आयोग ने आज फाजिल्का से आम आदमी पार्टी की नेता श्रीमती सुहानी डोडा द्वारा प्राप्त शिकायत तथा टीवी चैनलों पर प्रसारित खबर का सु मोटो नोटिस लिया है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती राज लाली गिल ने बताया कि श्रीमती सुहानी डोडा द्वारा प्राप्त शिकायत तथा टीवी चैनलों पर प्रसारित खबर के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के नेता सुरजीत कुमार जियाणी द्वारा भारतीय जनता पार्टी की ओर से गत दिनों अबोहर के शहीद भगत सिंह चौक में आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सुहानी डोडा के प्रति अपमानजनक शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है।

इस पर कार्रवाई करते हुए आयोग ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, फाजिल्का को आदेश दिए हैं कि इस मामले की किसी एस.पी. रैंक के वरिष्ठ अधिकारी से जांच करवाकर कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट आयोग को 25.09.2026 तक प्रस्तुत की जाए।

मोदी सरकार व्यापारियों, आप वर्करों और पंजाब सरकार के अधिकारियों को परेशान करने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है: मनीष सिसोदिया
आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को पंजाब भर में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ईडी की रेड को लेकर भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधा। आप के सीनियर नेता और पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया ने कहा कि असेंबली इलेक्शन से पहले अपने कैंपेन के ज़रिए राजनीतिक फ़ायदा उठाने में नाकाम रहने के बाद भाजपा अब इस एजेंसी का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब बिज़नेसमैन, आप वर्कर, पॉलिटिशियन और सरकारी अफ़सरों को टारगेट करके पंजाब पर प्रेशर बनाने की कोशिश कर रही है, जबकि ईडी अफ़सर बार-बार “ऊपर से ऑर्डर” का हवाला दे रहे हैं।

आप पंजाब इंचार्ज ने कहा कि रेड के बावजूद ईडी को भ्रष्टचार का न तो कोई पैसा मिला है और न ही दस्तावेज। उन्होंने कहा कि एजेंसी का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने और भाजपा के लिए मुहिम चलाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरदार भगवंत सिंह मान सरकार अरविंद केजरीवाल की “अड़ियल ईमानदारी” पर चल रही है। अगर पूरे पंजाब में 4 लाख ईडी अफ़सर भी लगा दिए जाएं, तो भी उन्हें कुछ नहीं मिलेगा।

आप पंजाब के चीफ स्पोक्सपर्सन कुलदीप सिंह धालीवाल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया ने कहा, ” आज कल दिल्ली में बैठे तानाशाह नरेंद्र मोदी ने पंजाब के विरुद्ध जंग छेड़ी हुई है। पंजाब के खिलाफ इस जंग में उसने दिल्ली से कुछ खास तरह के डाकू भेजे हैं। आधिकारित तौर पर उनका नाम एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट है, लेकिन असल में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिहाड़ीदार डाकू‘ हैं। नरेंद्र मोदी ने अपने दिहाड़ीदार डाकू पंजाब भेजे हैं। दिल्ली में बैठे तानाशाह का एकमात्र मकसद पंजाब के खिलाफ इस जंग को आगे बढ़ाना और पंजाब को परेशान करते रहना है।”

आप पंजाब इंचार्ज ने कहा, “जैसे-जैसे पंजाब चुनाव पास आ रहे हैं, दिल्ली में बैठे तानाशाह नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले अपने कमांडर, अपनी पार्टी के प्रधान को पंजाब में यात्रा निकालने के लिए भेजा। लेकिन पंजाब के लोगों से उनकी यात्रा को जैसा रिस्पॉन्स मिला, उससे साफ़ था कि चार-पांच विधानसभा इलाके मिलाकर भी 400 लोग नहीं जमा हो पाए। मैंने यह भी देखा कि उनकी पार्टी प्रधान की सभा में दो-तिहाई कुर्सियां ​​खाली थीं।”

उन्होंने आगे कहा, “इस मोड़ पर नरेंद्र मोदी समझ गए कि वोटों से पंजाब नहीं जीता जा सकता। पंजाब उन्हें वोट नहीं देने वाला है। नरेंद्र मोदी यह समझ गए। इसके बाद नरेंद्र मोदी ने पूरे पंजाब में 4,000 ईडी ऑफिसर तैनात कर दिए। और उनका काम सिर्फ़ यही है: नरेंद्र मोदी ने ईडी ऑफिसर से कहा है कि पंजाब और पंजाबियों को जितना हो सके परेशान करो।”

मनीष सिसोदिया ने कहा, “वे पंजाब में व्यापारियों के घरों में घुस रहे हैं। वे पंजाब में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के घरों में घुस रहे हैं। वे उन अधिकारियों के घरों में घुस रहे हैं जो पंजाब सरकार के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। ‘आप किस विभाग के स्कैम की जांच कर रहे हैं? आप कौन सी रिपोर्ट फाइल कर रहे हैं?’ वे कहते हैं, ‘हमें नहीं पता। ऊपर से ऑर्डर हैं। अधिकारियों के घरों में जाओ।‘”

उन्होंने आगे कहा, “ईडी के अधिकारी कई दिनों तक अधिकारियों के घरों में बैठते हैं। वे आप कार्यकर्ताओं और नेताओं के घरों में घुसते हैं। अभी दो दिन पहले, ईडी के अधिकारी हमारे एक आप कार्यकर्ता के घर में बैठे थे। वे कई दिनों तक वहीं थे। कार्यकर्ता ने उनसे पूछा, ‘आप क्या ढूंढ रहे हैं? कम से कम मुझे यह तो बताइए।‘ उसने कहा, ‘हम रेड कर रहे हैं।‘ उसने पूछा, ‘आप क्या ढूंढ रहे हैं? आप इस रेड में क्या ढूंढ रहे हैं? आपको मेरे घर से कोई पैसा नहीं मिला है। दो दिन बीत गए हैं। आपको एक भी दस्तावेज नहीं मिला है। मैं तो कोई ऐसा विभाग भी नहीं संभालता जिससे यह संबंधित हो।‘”

“उन्होंने कहा, ‘हमें नहीं पता। ऊपर से ऑर्डर हैं।‘ ईडी के अधिकारी कार्यकर्ताओं के घरों में घुसकर रेड कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ‘हमें ऊपर से ऑर्डर हैं।‘ वे हर सवाल पर कहते रहते हैं कि उन्हें कुछ नहीं पता और बार-बार कहते रहते हैं, ‘हमें रेड करनी पड़ेगी।‘”

मनीष सिसोदिया ने आगे कहा, “वे वहां बैठकर खाते हैं, बातें करते हैं और रात में गद्दे मंगवा लेते हैं। वे इन सबका वीडियो बनाकर भेजते हैं ताकि भाजपा वाले ट्वीट कर सकें। यह सब चल रहा है। किसी को नहीं पता कि स्कैम क्या है। उन्हें कहीं एक रुपया भी नहीं मिला है। नरेंद्र मोदी की ईडी को करप्शन का एक भी दस्तावेज नहीं मिला है। वे रेड करते रहते हैं और लोगों को परेशान करते रहते हैं।”

उन्होंने दावा किया, “वे व्यापारियों के घर जाते हैं और उनसे पैसे मांगना शुरू कर देते हैं। वे काम करने वालों के घर जाते हैं और कहते हैं, ‘ओह, तुम आम आदमी पार्टी के लिए काम कर रहे हो। ठीक है, ठीक है। कोई बात नहीं, हम तुम्हारे घर रेड करेंगे।‘ यह नरेंद्र मोदी की तानाशाही चल रही है।”

मनीष सिसोदिया ने कहा, “कल वे हमारी पार्टी के चेयरमैन के घर पहुँचे। चेयरमैन वहाँ नहीं थे, लेकिन उनके घर पर ताला लगा था, इसलिए उन्होंने दरवाज़ा तोड़ दिया और घर में घुस गए। इसीलिए मैंने कहा कि यह ईडी अब एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट नहीं रहा। यह अब नरेंद्र मोदी के किराए के डाकू हैं। वे चोरों और लुटेरों की तरह लोगों के घरों में घुस रहे हैं। और प्रधानमंत्री मोदी का एकमात्र मकसद किसी न किसी तरह पंजाब पर कब्ज़ा करना है। अगर यह वोटों से नहीं हो सकता, तो ईडी के ज़रिए करने की कोशिश की जा रही है।”

मनीष सिसोदिया ने कहा, “लेकिन मैं नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूँ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यह पंजाब है। यहाँ अरविंद केजरीवाल की ‘हार्ड कोर ईमानदारी‘ की पॉलिटिक्स पर सरकार चल रही है। यहाँ पंजाब में मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की सरकार है। आपको यहाँ कुछ नहीं मिलेगा। आप चाहे जितनी भी रेड करें, कुछ भी कर लें। लेकिन आपको इससे एक मैसेज लेना चाहिए: सरदार भगवंत सिंह मान एक सच्चे सरदार हैं।”

उन्होंने कहा, “वह गुरुओं का आदर करते हैं, और गुरुओं ने उन्हें सिखाया है कि जब भी दिल्ली में बैठा कोई तानाशाह देश में कहीं भी तानाशाही करेगा, तो पंजाब के लोग चुप नहीं बैठेंगे।”

मनीष सिसोदिया ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी, पंजाब के लोग चुप नहीं बैठने वाले हैं। आप ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करके दिल्ली से जितनी चाहें तानाशाही कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी ईमानदार राजनीति करती है। यह एक ईमानदार पार्टी है। यह ईमानदारी से सरकार चला रही है।”

उन्होंने दावा किया, “आप सिर्फ 4,000 नहीं, बल्कि 4,00,000 ईडी ऑफिसर ला सकते हैं, और चाहें तो हर घर में ईडी ऑफिस खोल सकते हैं। लेकिन आपको कुछ नहीं मिलेगा, क्योंकि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार नहीं करती। आपको कुछ नहीं मिला है। हर मौका यह साफ करता है कि प्रधानमंत्री मोदी को पंजाब से नफरत है।”

भाजपा की नशा विरोधी रैलियां पूरी तरह फ्लॉप, ईडी के छापों से आम आदमी पार्टी को डरा नहीं सकती केंद्र सरकार: विधायक अमन शेर सिंह शैरी कलसी
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक अमन शेर सिंह शैरी कलसी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि पंजाब में नशा विरोधी रैलियों और रोड शो के नाम पर भाजपा का नौटंकी का खेल पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ है। भाजपा नेताओं को उम्मीद थी कि जनता उनका स्वागत करेगी, लेकिन पूरे पंजाब में जनता ने उनका भारी विरोध किया। जब भाजपा को अपनी नाकामी और विरोध का अहसास हुआ, तो उन्होंने अपनी पुरानी रणनीति के तहत पंजाब की ओर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) का रुख कर दिया।

पंजाब यूथ वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शैरी कलसी ने कहा कि आज केंद्र में भाजपा सरकार ने मोहाली स्थित गमाडा में रेड करवाई, फिर हमारे मंत्री हरदीप सिंह मुड़ियां के पीए के घर पर ईडी की रेड करवाई। यह इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि भाजपा केवल ईडी और केंद्रीय एजेंसियों के दम पर घटिया राजनीति कर रही है। भाजपा को गलतफहमी है कि वह आम आदमी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पंजाब के ईमानदार अधिकारियों को डराकर या दबाकर पीछे हटने पर मजबूर कर देगी।

भाजपा को चेतावनी देते हुए विधायक कलसी ने कहा कि जैसा हथकंडा उन्होंने बंगाल और दिल्ली में अपनाया था, वैसा पंजाब में कभी सफल नहीं होगा। पंजाब इंकलाबी वीरों और योद्धाओं की धरती है, यहाँ की जनता और नेता ऐसी गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं।

उन्होंने भाजपा को सलाह देते हुए कहा कि अगर राजनीति करनी ही है, तो काम की राजनीति करें। अरविंद केजरीवाल जी और मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया, वर्ल्ड क्लास मोहल्ला क्लिनिक और अस्पताल बनाए, 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी और बुजुर्गों को तीर्थ यात्राएं करवाईं। भाजपा को भी साजिशें और षड्यंत्र रचने के बजाय जनता के हित में ऐसे काम करने चाहिए। अगर उन्होंने अपने शासन वाले राज्यों में कोई काम किया होता, तो आज उन्हें ईडी के पीछे छुपने और साजिशें रचने की जरूरत नहीं पड़ती।

पंजाब सरकार ने पिछले साढ़े चार सालों में बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के सपने पूरे किए: हरजोत सिंह बैंस
कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने पंजाबियों की उम्मीदों और सपनों के अनुसार ऐतिहासिक काम किए हैं। सरकार ने मुफ्त बिजली, बेहतर शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं, शहीदों के परिवारों के लिए सम्मान राशि और महिलाओं के लिए सम्मान राशि जैसी अपनी सभी गारंटियां पूरी की हैं।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां बिना किसी धर्म, जाति या सालाना आय के भेदभाव के हर एक के लिए 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा मुहैया करवाया जा रहा है। इसके अलावा, महिलाओं के लिए 1000 रुपए के वादे से भी आगे बढ़कर दलित परिवारों की महिलाओं के लिए 1500 रुपए की राशि दी जा रही है।

अन्य राज्यों की शर्तों वाली योजनाओं से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली और हरियाणा में कहने को 2100 रुपए हैं लेकिन वहां आमदनी और घरेलू सामान संबंधी कई शर्तें लगाई गई हैं, जबकि पंजाब में 18 साल से ऊपर की हर मां-बहन को बिना किसी शर्त के यह सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही नहरी पानी के विकास और पंजाब के सुनहरे भविष्य के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किए गए हैं।

केंद्र की सत्ताधारी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए मंत्री बैंस ने कहा कि पंजाब की सियासी जमीन पर भारतीय जनता पार्टी को कोई समर्थन नहीं मिला है। रैलियां करने और नेताओं को डराने-धमकाने के सारे हथकंडे फेल होने के बाद अब भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के जरिए पंजाब में दखल देने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब की सोच देश के अन्य राज्यों से अलग है, इसलिए यहां ऐसा फॉर्मूला बिल्कुल नहीं चलेगा और ऐसी चालों से भाजपा अपना बचा हुआ 5-7 फीसदी वोट बैंक भी गंवा बैठेगी। उन्होंने कहा कि पंजाबी धक्केशाही के खिलाफ डटकर विरोध करते हैं और विरोधियों की यह कोशिशें नाकाम रहेंगी। मान सरकार के विकास कार्यों को रोकने की साजिशों पर बोलते हुए उन्होंने विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पर रब की मेहर है और पंजाबियों के सपने और विकास के काम किसी भी कीमत पर नहीं रुकेंगे।

चुनावों से पहले ईडी के छापों के विरुद्ध ‘आप’ नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ईडी की टीम का घेराव करके बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
आम आदमी पार्टी (आप) ने ईडी की छापेमारी के खिलाफ मोहाली में गमाडा दफ्तर के बाहर ईडी की टीमों का घेराव किया और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता शामिल हुए।

विधायक शेरी कलसी ने कहा कि पंजाब में चुनावों का दौर चल रहा है, लेकिन बीजेपी ने ईडी का दौर ज्यादा बढ़ा दिया है, क्योंकि यह हमें दबाना और हम पर दबाव बनाना चाहते हैं। इन्हें लगता है कि यह जितना परेशान करेंगे, उतना हमारा ध्यान इस तरफ आएगा और प्रचार से ध्यान कम हो जाएगा। दिल्ली में भी इन्होंने चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश की थी और वही काम अब यहां कर रहे हैं कि जैसे दिल्ली में चुनाव जीते थे, वैसे यहां भी जीत लेंगे। उन्होंने कहा कि यह चाहते हैं कि पंजाब में दोबारा आम आदमी पार्टी की सरकार न बने, अगर पंजाब में दोबारा सरकार बन गई तो यह फिर पूरे देश में जाएंगे और इन्हें अपना खतरा महसूस होगा।

कलसी ने कहा कि लंबी छापेमारी और जांच के बावजूद ईडी को अब तक कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करके प्रदेश पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। जैसे-जैसे पंजाब में चुनाव नजदीक आ रहे हैं, ईडी की सक्रियता अचानक बढ़ गई है।

प्रदर्शन के दौरान ‘आप‘ नेताओं ने स्पष्ट किया कि ईडी की इस कार्रवाई का समय और तरीका सिर्फ सरकारी अधिकारियों को डराने और धमकाने की नाकाम कोशिश है। चुनावों से पहले ईडी की यह लगातार दबिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बौखलाहट की निशानी है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब के लोग और ‘आप‘ कार्यकर्ता भाजपा की इस धक्केशाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

ईडी के अधिकारियों ने मेरे परिवार पर दबाव डाला कि वे मुझे ‘आप’ छोड़कर किसी और पार्टी में शामिल होने के लिए कहें: हरदीप सिंह मुंडियां
कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बुधवार को भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू के उन दावों पर पलटवार किया, जिनमें कहा गया था कि वे पंजाब छोड़कर अमेरिका चले गए हैं। मुंडियां ने तंज कसते हुए कहा कि बिट्टू ने अपनी टिकट कटने के बाद शायद कोई “ट्रैवल एजेंसी” खोल ली है और अब वे पंजाब के नेताओं को अमेरिका भेज रहे हैं। अपने भतीजे के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हालिया छापेमारी को लेकर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए मुंडियां ने कहा कि इस कार्रवाई के दौरान एक विधवा, बच्चों और एक गर्भवती औरत को परेशान किया गया। उन्होंने दावा किया कि जनता में उत्साह पैदा करने में नाकाम रहने के बाद भाजपा अब डर का माहौल बनाकर चुनाव लड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों को ईडी के छापों या धमकियों से नहीं डराया जा सकता। उन्होंने कहा कि, “हम पंजाबी हैं और हम डरने वाले नहीं हैं।”

मीडिया को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री और आप पंजाब के नेता हरदीप सिंह मुंडियां ने रवनीत सिंह बिट्टू की टिप्पणियों का जवाब देते हुए कहा, “मैं यह प्रेस कॉन्फ्रेंस चंडीगढ़ में कर रहा हूं, अमेरिका में नहीं।” उन्होंने कहा कि बिट्टू बुधवार से दावा कर रहे थे कि वे अमेरिका चले गए हैं। उन्होंने कहा, “अपनी टिकट कटने के बाद, ऐसा लगता है कि रवनीत सिंह बिट्टू ने समराला रोड पर एक ट्रैवल एजेंसी शुरू कर दी है और मेरी और मेरे भतीजे की अमेरिका की टिकट बुक कर दी है।”

कैबिनेट मंत्री ने ईडी द्वारा उनके भतीजे के घर पर की गई छापेमारी के तरीके पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि परिवार पहले ही एक त्रासदी का सामना कर चुका है। जिसके बाद उनका भतीजा अपने बच्चों समेत लुधियाना आ गया था और परिवार के पालन-पोषण के लिए व्यवसाय शुरू किया था। हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा, “ईडी की तलाशी के दौरान एक विधवा और उसकी छोटी बेटी को परेशान किया गया और धमकाया गया।”

उन्होंने बताया कि यह तलाशी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जारी रही और बच्चों से पूछताछ की गई कि वे उनके साथ क्यों रहते हैं। उन्होंने कहा, “अधिकारियों ने परिवार को कहा कि वे मुझे संदेश दें कि मैं ‘आप‘ छोड़ दूं और मेरा भतीजा मेरा समर्थन करना बंद कर दे, क्योंकि ‘आप‘ एक ‘गलत पार्टी‘ है। यह बात सवाल खड़े करती है कि इस कार्रवाई का मकसद सिर्फ जांच करना है या राजनीतिक दबाव बनाना है।”

हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक छोटी बच्ची घंटों भूखी रोती रही और एक महीने के नवजात बच्चे को दूध तक नहीं पिलाने दिया गया। उन्होंने सवाल किया, “मेरे भतीजे की गर्भवती पत्नी को बिना बैठने दिए तीन से चार घंटे खड़ा रखा गया। जब अधिकारी जाने लगे तो परिवार ने घर से बरामद हुई चीजों का लिखित रिकॉर्ड मांगा। इस पर अधिकारियों ने एक दस्तावेज दिया जिसमें लिखा था कि पुराने घरेलू सामान के अलावा कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। अगर कुछ बरामद ही नहीं हुआ तो परिवार को तीन-चार घंटे क्यों परेशान किया गया?”

भाजपा पर सीधा निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि भाजपा अपनी रैलियों में जनता का उत्साह पैदा करने में नाकाम रहने के बाद अब डर के सहारे चुनाव लड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा, “पंजाब ऐसी जगह नहीं है जहां लोगों को ईडी के छापों या धमकियों से डराया जा सके। हम पंजाबी हैं और हम डरते नहीं हैं।”

हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि ‘आप‘ ईमानदारी की प्रतीक है और ‘आप‘ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ‘कट्टर ईमानदार‘ नेता हैं। उन्होंने कहा, “अगर हम जनता का एक रुपया भी लें तो वह हमारे लिए जहर जैसा होगा। हम पूरी ईमानदारी से पंजाब की सेवा कर रहे हैं।”

‘आप‘ नेताओं से जुड़े पिछले मामलों का हवाला देते हुए हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि सतेंद्र जैन और मनीष सिसोदिया समेत अन्य नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों की लंबी कार्रवाई का सामना करना पड़ा था और बाद में अदालती कार्रवाई में क्या निकला, सब के सामने है। उन्होंने आगे कहा, “भाजपा ने दिल्ली चुनावों से पहले दिल्ली की ‘आप‘ लीडरशिप को निशाना बनाया था और अब पंजाब में भी वही हथकंडे अपनाने की कोशिश कर रही है।”

हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि पंजाब के लोग पहले ही भाजपा को सियासी तौर पर नकार चुके हैं और अब यह पार्टी आने वाले चुनावों के डर से अपनी एजेंसियों का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा, “भाजपा जितनी मर्जी एजेंसियों और धमकियों का इस्तेमाल कर ले, लेकिन ‘आप‘ डरने वाली नहीं है और न ही अपने सिद्धांतों से पीछे हटेगी।”

भाजपा नेता सुरजीत जियाणी द्वारा महिलाओं के प्रति इस्तेमाल की गई शब्दावली बेहद अपमानजनक और बर्दाश्त से बाहर: डॉ. सुहानी डोडा
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की अबोहर से हलका प्रभारी डॉ. सुहानी डोडा ने भाजपा के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री सुरजीत कुमार जियाणी द्वारा उनके खिलाफ की गई अपमानजनक और भद्दी टिप्पणी की सख्त शब्दों में निंदा की है। डॉ. डोडा ने कहा कि भाजपा नेता की इस बयानबाजी ने न सिर्फ मेरा, बल्कि पूरे महिला समाज का अपमान किया है।

बुधवार को महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष और विधायक डॉ. अमनदीप कौर के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ. सुहानी डोडा ने बताया कि बीती 20 सितंबर को अबोहर में भाजपा के मंच से सुरजीत जियाणी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को संबोधित करते हुए मेरे बारे में बेहद शर्मनाक शब्दावली का इस्तेमाल करते हुए मुझे ‘पैर की जूती के बराबर भी नहीं‘ कहकर संबोधित किया।

डॉ. सुहानी डोडा ने भाजपा नेताओं की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार केंद्र में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ‘ के बड़े-बड़े नारे लगाती है, हिंदू धर्म और देवी पूजा की बातें करती है, लेकिन दूसरी तरफ उनके सीनियर लीडर एक पढ़ी-लिखी महिला डॉक्टर, जो दिन-रात लोगों की सेवा कर रही है, उसे पैर की जूती के बराबर कहते हैं। यह भाजपा का दोगलापन और औरतों के प्रति उनकी नफरत भरी मानसिकता को बेनकाब करता है।

डॉ. सुहानी डोडा ने कहा कि सबसे हैरानी और अफसोस की बात यह है कि जब यह शर्मनाक घटना हुई, उस वक्त मंच पर भाजपा के पूर्व पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ के अलावा भाजपा की सीनियर महिला नेता मोना जैसवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष), वंदना सांगवाल, विजयलक्ष्मी भादू और अबोहर की मेयर पूजा वधवा मौजूद थीं।

उन्होंने सवाल किया कि महिलाओं का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाली ये भाजपा की महिला नेता उस वक्त चुप क्यों रहीं? क्या वे सुरजीत जियाणी की इस घटिया सोच से सहमत हैं? अगर नहीं, तो उन्होंने अब तक इस बयान की निंदा क्यों नहीं की?

वहीं विधायक डॉ. अमनदीप कौर ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा महिलाओं का अपमान करने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी भाजपा सांसद कंगना रनौत और विधानसभा में भाजपा विधायक द्वारा औरतों और हमारे बच्चों (जैन-जी) के बारे में अत्यंत भद्दी शब्दावली का इस्तेमाल किया जा चुका है। भाजपा नेता वोट मांगते वक्त तो औरतों के पैर छूते हैं, लेकिन जीतने के बाद औरतों को पैर की जूती समझते हैं।

अकाली-भाजपा गठबंधन के पुराने इतिहास पर बोलते हुए डॉ. अमनदीप कौर ने बीबी हरसिमरत कौर बादल को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अकाली दल और भाजपा ने पंजाब और हमारे धार्मिक स्थानों का बहुत नुकसान किया है। बीबी हरसिमरत बादल दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गुरुघरों में बीबियों के साथ हो रहे हश्र और बहरीन वाली महिला के मुद्दे पर अपना स्टैंड स्पष्ट करें। ‘आम आदमी पार्टी‘ ने हमेशा औरतों का सम्मान किया है, जिसकी मिसाल है कि पार्टी ने 12 औरतों को टिकट दिए, जिनमें से 11 जीतकर विधानसभा पहुंचीं और कैबिनेट मंत्री बनीं।

डॉ. अमनदीप कौर ने बताया कि डॉ. सुहानी डोडा द्वारा इस मामले से संबंधित महिला आयोग के पास शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए आयोग ने भाजपा नेता को पेश होने के लिए नोटिस जारी कर दिया है।

डॉ. अमनदीप कौर ने पंजाब की सभी माताओं, बहनों और बेटियों से अपील की कि वे भाजपा नेताओं की इस औरत-विरोधी सोच का मुंहतोड़ जवाब दें। उन्होंने कहा कि ‘आप‘ का ढाई लाख से अधिक महिला कार्यकर्ताओं का काफिला डॉ. सुहानी डोडा के साथ डटकर खड़ा है। जब तक सुरजीत जियाणी और भाजपा नेता इस अपमानजनक बयान के लिए बिना शर्त माफी नहीं मांगते, आम आदमी पार्टी का महिला विंग शांत नहीं बैठेगा और इस लड़ाई को सड़कों से लेकर हर मंच पर लड़ेगा।

भाजपा सियासी विरोधियों को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के पीछे छुप रही है: लालचंद कटारूचक्क
पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालचंद सिंह कटारूचक्क ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह सियासी विरोधियों को डराने और विपक्षी पार्टियों की सरकारों वाले राज्यों को निशाना बनाने के लिए चुनाव आयोग, सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।

कटारूचक्क ने कहा कि भाजपा 2014 में हर खाते में 25 लाख रुपए और हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने जैसे बड़े वादों के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन उन वादों को पूरा करने की बजाय नरेंद्र मोदी सरकार ने गैर-संवैधानिक तरीकों और केंद्रीय संस्थाओं के दुरुपयोग पर निर्भरता बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा खुद को सियासी तौर पर खतरे में महसूस करती है, वहां अपने विरोधियों का सियासी तौर पर सामना करने की बजाय वह विरोधी नेताओं और कर्मचारियों में डर पैदा करने और दबाव बनाने के लिए ईडी और चुनाव आयोग जैसी एजेंसियों को भेजती है।

दिल्ली चुनावों का हवाला देते हुए कटारूचक्क ने कहा कि चुनावों से पहले अधिकारियों और सियासी नेताओं को डराया-धमकाया गया और जानबूझकर डर का माहौल बनाया गया। उन्होंने कहा कि आप नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए गए, जिन्हें महीनों और सालों तक जेल में रखा गया, लेकिन बाद में अदालतों ने उन मामलों को रद्द या खारिज कर दिया।

कटारूचक्क ने चुनाव आयोग से जुड़े ताजा विवाद का भी जिक्र करते हुए कहा कि जनता ने संस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होते देखे हैं। उन्होंने कहा कि दो चुनाव आयुक्तों ने अपनाई जा रही प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बार-बार पत्र लिखे थे। उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम, ईडी की कार्रवाइयों के साथ मिलकर, उन चिंताओं को फिर से सामने ले आया है जो वरिष्ठ न्यायाधीशों ने सालों पहले देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं के बारे में जताई थीं।

पंजाब की बात करते हुए कटारूचक्क ने आरोप लगाया कि ईडी लगातार ‘आप’ नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है। लुधियाना में एक ‘आप’ मंत्री के रिश्तेदार के घर हाल ही में की गई छापेमारी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने परिवार के सदस्य की गैर-मौजूदगी में छापा मारा, जबकि उनके बुजुर्ग माता-पिता मौजूद थे, लेकिन खबरों के मुताबिक वे बिना कुछ बरामद किए चले गए। उन्होंने लगभग दो महीने पहले अपने एक करीबी व्यक्ति के घर पर ईडी द्वारा की गई छापेमारी को भी याद किया और बताया कि 16 घंटे की तलाशी के बाद एजेंसी बिना कुछ मिले चली गई थी और यह लिखित रूप में देकर गई थी।

कटारूचक्क ने कहा कि पंजाब ऐसी कार्रवाइयों से डरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा, “हम पंजाब के पुत्र हैं और हम ऐसी कार्रवाइयों का डटकर विरोध करेंगे और सामना करेंगे।” उन्होंने दावा किया कि पंजाब के लोग भाजपा की डराने-धमकाने की राजनीति का उचित लोकतांत्रिक जवाब देंगे।

भगवंत मान सरकार के कामों पर रोशनी डालते हुए कटारूचक्क ने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए फैसलों से पूरे पंजाब के लोगों को फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की की है, सालों की गिरावट के बाद भूमिगत जल स्तर में सुधार हो रहा है, और पंजाब के संसाधनों की लूट को रोका जा रहा है।

कटारूचक्क ने कहा कि पंजाबियों ने भारत की आजादी के लिए अनगिनत कुर्बानियां दी हैं और खेती-बाड़ी के जरिए देश का पेट भरने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने भाजपा पर पंजाब के प्रति दुश्मनी दिखाने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी को पंजाबियों में कोई सियासी स्वीकृति नहीं मिल रही है। पठानकोट में भाजपा की हालिया ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां मिली प्रतिक्रिया ने भाजपा के सियासी दावों और लोगों के मूड के बीच अंतर साफ कर दिया है।

कटारूचक्क ने कहा कि पंजाब के लोग मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि न तो भाजपा का सियासी दबाव और न ही केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग पंजाब के लोगों को सच के साथ खड़े होने से रोक सकता है।

ED की कार्रवाई कोई एजेंसी रेड नहीं, बल्कि दिल्ली का पंजाब पर हमला है, पंजाबियों ने कभी ऐसी ताकतों के आगे कभी नहीं सिर नहीं झुकाया: कुलदीप सिंह धालीवाल
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सीनियर नेता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि ईडी चुनी हुई सरकारों को डराने और निशाना बनाने के लिए सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग कर रही है।

चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि देश के इतिहास में ऐसा दौर पहले कभी नहीं देखा गया जब राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का इस हद तक इस्तेमाल किया जा रहा हो। भाजपा लोगों के वोटों से राजनीतिक लड़ाई जीतने में नाकाम रही है, इसलिए वह डर का माहौल बनाकर, विपक्षी पार्टियों को तोड़कर और नेताओं पर दबाव बनाकर सत्ता हथियाना चाहती है।

पंजाब में हाल ही में हुए ईडी ऑपरेशन का जिक्र करते हुए धालीवाल ने साफ किया कि इसका असली मकसद आप नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों को डराना और पंजाब सरकार को बदनाम करना है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आम आदमी पार्टी सरकार पर ईडी की रेड नहीं है, बल्कि यह ‘पंजाब पर दिल्ली का हमला’ है। पंजाब का इतिहास गवाह है कि जब भी किसी बाहरी ताकत ने पंजाब को दबाने या अपने अधीन करने की कोशिश की है, पंजाबियों ने हमेशा उसका डटकर मुकाबला किया है।

कुलदीप धालीवाल ने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल और देश के दूसरे हिस्सों में भी यही फॉर्मूला अपनाया है, जहां एजेंसियों के जरिए विपक्षी पार्टियों की सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश की गई। अब पंजाब में भी यही खेल दोहराया जा रहा है। लेकिन भाजपा भूल रही है कि न तो आम आदमी पार्टी के नेता और न ही पंजाब के लोग डरते हैं।

भाजपा की हालिया ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ पर निशाना साधते हुए धालीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों द्वारा इस यात्रा को नकारने से भाजपा के दावों की हवा निकल चुकी है। उन्होंने सवाल किया कि जो भाजपा पंजाब में नशा मुक्ति का ड्रामा कर रही है, वह गुजरात पर ध्यान क्यों नहीं देती, जहां हर दिन हजारों करोड़ रुपये के नशे पकड़े जा रहे हैं? अगर भाजपा सच में नशा खत्म करने को लेकर सीरियस है, तो उसे यह यात्रा गुजरात करनी चाहिए।

आप विधायक ने याद दिलाया कि भगवंत मान सरकार पंजाब में लगातार ऐतिहासिक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है, जिसकी वजह से जनता का समर्थन पार्टी के साथ है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जैसे हमारे सीनियर नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों ने झूठे केस में जेल में डाल दिया, लेकिन पार्टी का एक भी सिपाही न झुका और न बिका।

भाजपा की राजनीतिक स्थिति पर निशाना साधते हुए धालीवाल ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पंजाब के लोगों ने भाजपा को सिर्फ़ 2 सीटों पर समेट दिया है। भाजपा नेताओं को यह गलतफहमी दूर कर लेनी चाहिए कि वे एजेंसियों के दम पर पंजाब में अपनी राजनीतिक ज़मीन तलाश सकते हैं।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने दोहराया कि आम आदमी पार्टी केंद्र की इस दादागिरी के ख़िलाफ़ अपनी राजनीतिक और लीगल लड़ाई जारी रखेगी। ईडी या किसी दूसरी एजेंसी के डर के बिना पंजाब के हक़ की आवाज़ उठाई जाएगी और पंजाब के समझदार लोग भाजपा के इस घमंड का लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देंगे।